राम नवमी के दिन इन 5 चीजों में से खरीद लें एक चीज, राम जी की होगी कृपा

0 79

नई दिल्‍ली : धार्मिक मान्‍यता के अनुसार चैत्र माह की नवमी के दिन प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था। इस साल रामनवमी (Shri Ram Navami ) का पर्व 30 मार्च 2023, गुरुवार को मनाया जाएगा । इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग और गुरु पुष्य योग बन रहा है। अत: इस दिन पूरे दिन खरीदारी का भी शुभ मुहूर्त रहेगा। अत: इस दिन आप चाहें तो 5 में से कोई एक खरीद सकते हैं। राम नवमी के दिन व्रत रखने और विधि विधान से पूजा करने पर व्यक्ति की समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करने से सभी कष्टों का निवारण हो जाता है।

राम नवमी के दिन भगवान राम को खीर, केसर भात या फिर धनिए का भोग लगाएं। मिठाई में प्रभु राम को बर्फी, गुलाब जामुन या कलाकंद भोग लगाना उत्तम होता है। पूजा सम्पन्न होने के बाद भोग लगाई गई चीजों में से प्रसाद का वितरण कर दें।

राम नवमी के दिन इन वस्‍तुओं को खरीदना बेहद शुभ:
1. इस दिन पूजा का सामान, मांगलिक वस्तुएं, पीली वस्तुएं या सोना खरीदें।

2. इस दिन चांदी का हाथी खरीदकर लाएं और उसे घर में स्थापित करें।

3. इस दिन हनुमानजी या श्रीराम सीता की मूर्ति भी खरीद सकते हैं।

4. इस दिन घर के लिए सजावटी सामान भी खरीद सकते हैं।

5. इस दिन वाहन, भूमि या भवन खरीदने का भी शुभ योग है।

रामनवमी के दिन यह काम भी करें :
इस दिन रामायण का पाठ करते हैं। रामरक्षा स्त्रोत भी पढ़ते हैं। कई जगह भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जाता है। भगवान राम की मूर्ति को फूल-माला से सजाते हैं और स्थापित कर पालने में झुलाते हैं। कई जगहों पर पालकी या शोभायात्रा निकाली जाती है। अयोध्या में राज जन्मोत्सव का भव्य आयोजन होता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.