तिलवाड़ा के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, घायल को SDRF ने सकुशल रेस्क्यू कर पहुँचाया अस्पताल

0 543

रुद्रप्रयाग : देर रात्रि कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि तिलवाड़ा के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। उक्त सूचना पर पोस्ट अगस्त्यमुनि से HC हरीश बंगारी के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल रेस्क्यू हेतु रवाना हुई। घटनास्थल पर एक आल्टो कार (UK12A3119) सड़क से लगभग 200 मीटर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी जिसमे एक ही व्यक्ति सवार था।

SDRF टीम द्वारा रोप की सहायता से खाई में उतरकर घायल व्यक्ति तक पहुँच बनाई जिसके उपरान्त घायल को रोप स्ट्रैचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया। घायल व्यक्ति को मुख्य मार्ग तक पहुँचाने के उपरांत तत्काल 108 चिकित्सा सेवा के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया गया। घायल व्यक्ति- शैलेश कुमार पुत्र कुंदन लाल, निवासी- तिलवाड़ा रुद्रप्रयाग।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.