नोएडा : शार्ट सर्किट के चलते कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

0 341

ग्रेटर नोएडा। नोएडा के थाना नॉलेज पार्क में शुक्रवार की रात एक डस्टर कार में आग लग गई। चालक ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।सूचना पाकर दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और 20 मिनट तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग के चलते कार पूरी तरह जल चुकी थी। शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है।

सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे के आसपास कार में आग लगने की सूचना मिली थी। जब दमकल टीम पहुंची तो देखा कार (यूपी 16 एवाई 6894) आग की लपटों से घिरी हुई थी।

कार में आग बोनट की ओर से लगी थी। प्राथमिक जांच में आग की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है। गनीमत रही कि गाड़ी लॉक नहीं हुई। चालक की पहचान शुभम सक्सेना हुई है। वह ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में ही रहते हैं। वह ऑफिस से लौट रहे थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.