डॉक्टर रेप-मर्डर केस में जांच करने कोलकाता पहुंची CBI की टीम, AIIMS और FAIMA में आज भी हड़ताल

0 251

नई दिल्ली: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध के मामले को लेकर देशभर में आक्रोश है। मंगलवार को डॉक्टरों ने देशव्यापी हड़ताल की। दिल्ली एम्स समेत कई अस्पातालों के ओपीडी में काम बाधित रही। बुधवार को एम्स और FAIMA ने हड़ताल जारी रखने का एलान किया है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) सहित अन्य रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के डॉक्टर्स ने कहा कि जब तक चिकित्सा कर्मियों पर हमलों को रोकने के लिए केंद्रीय कानून लागू नहीं हो जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मामले की सीबाआई जांच शुरू हो चुकी है।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा है कि वह भी डॉक्टरों की हड़ताल में शामिल होने जा रहे हैं। सुखेंदु के एलान के मुताबिक वह आज (बुधवार) हड़ताली डॉक्टरों के हड़ताल में शामिल होंगे। सुखेंदु ने कहा,’मैं प्रदर्शनकारियों को ज्वाइन करने जा रहा हूं। क्योंकि मेरी भी लाखों बंगाली परिवारों की तरह एक बेटी और छोटी पोती है। हमें इस मौके पर उठ खड़ा होना चाहिए। महिलाओं के खिलाफ क्रूरता बहुत हो चुकी है।’

मुझे सीबीआई जांच पर भरोसा नहीं: सुखेंदु शेखर रॉय
टीएमसी सांसद ने आगे कहा,’चाहे कुछ भी हो, आइए हम सब मिलकर इस घटना का विरोध करेंय़ आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और निर्दयतापूर्वक हत्या की गई। वे कौन लोग हैं? अब सीबीआई जांच करेगी. खैर. मुझे सीबीआई पर कोई भरोसा नहीं है। वे मूर्ख हैं। फिर भी सच्चाई सामने आनी ही है। दरिंदों को बचाने की कोशिश क्यों की जा रही है? जो भी इस अपराध के लिए जिम्मेदार है, उसे फांसी पर लटकाया जाना चाहिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद ने बड़ा ऐलान किया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.