केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनधारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की

जनवरी 2025 में DA और DR में 2% की वृद्धि, लाभान्वित हुए लगभग 1.15 करोड़ कर्मचारी और पेंशनभोगी

0 314

सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनधारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का फैसला लिया है। नया DA 1 जुलाई से लागू होगा, जिससे लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा लाभ मिलेगा। इसे दिवाली से पहले सरकार का तोहफा माना जा रहा है। दरअसल, अक्सर त्योहारी सीजन के आसपास ही सरकार महंगाई भत्ते में इज़ाफे का ऐलान करती है ताकि कर्मचारियों को अतिरिक्त आर्थिक सहूलियत मिल सके।

जनवरी 2025 में भी केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी की थी। इस फैसले से करीब 1.15 करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक लाभान्वित हुए थे। उस समय बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी के 53% से बढ़कर 55% पर पहुंच गया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.