चंपई सोरेन बनाएंगे नई पार्टी, दिल्ली से लौटने के बाद किया बड़ा ऐलान

0 234

नई दिल्ली : झारखंड की सियासत में भूचाल मचा है. इसके केंद्र में पूर्व सीएम चंपई सोरेन हैं. वो झारखंड से दिल्ली तक सुर्खियों में हैं. मंगलवार को दिल्ली गए थे. इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है. हालांकि, चंपई का कहना है कि वो निजी काम से गए थे. पोते का चश्मा टूट गया था. वह बनवाने के लिए गए थे. बुधवार को उन्होंने बड़ा बयान दिया है.

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन का कहना है कि हमारे पास 30 से 40 हजार कार्यकर्ता हैं. ऐसे में नया संगठन बनाने में क्या जाता है. सबको एक हफ्ते में पता चल जाएगा. वहां (दिल्ली) मेरी बेटी है मेरा पोता है. हमने तो कह ही दिया है कि नया अध्याय शुरू करेंगे. जनता ने कह दिया है कि आप आगे बढ़ो.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.