अयोध्या: अयोध्या में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रामलला की श्रृंगार आरती का समय बदल दिया गया है। जानकारी के अनुसार अब यह आरती सुबह 6 बजे की बजाय 5 बजे होगी। इसके साथ ही रामलला का दरबार भी सुबह 5 बजे खुल जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट ने राम भक्तों को अधिक समय तक दर्शन का अवसर देने के लिए यह फैसला लिया। अब रात 10 बजे तक दर्शन तथा पूजन अनवरत जारी रहेगा। वहीं भोग के समय सिर्फ 5 मिनट के लिए पर्दा लगेगा, लेकिन श्रद्धालु तब भी मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे।
क्या होगा समय?
श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रामलला की श्रृंगार आरती का समय बदल दिया गया है और अब ये आरती सुबह 6 बजे की बजाय 5 बजे होगी। इसी के साथ रामलला का दरबार भी सुबह 5 बजे खुल जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट ने राम भक्तों को अधिक समय तक दर्शन का अवसर देने के लिए यह फैसला लिया। अब रात 10 बजे तक दर्शन और पूजन अनवरत जारी रहेगा। वहीं भोग के समय केवल 5 मिनट के लिए पर्दा लगेगा, लेकिन श्रद्धालु तब भी मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे।
भक्तों का जनसैलाब
अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में मंगलवार स श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है, मंदिर के उद्घाटन की पहली वर्षगांठ हिंदू कैलेंडर के अनुसार 11 जनवरी को मनाई गई थी। पिछले साल, यह शुभ कार्यक्रम शुक्ल पक्ष की कुर्मा द्वादशी के दौरान मनाया गया था। अयोध्या में पर्यटकों की इतनी भारी भीड़ के पीछे की मेन वजह प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ मेला है। ये मेगा इवेंट 144 साल के अंतराल के बाद आयोजित किया जा रहा है तथा पूरे भारत और दुनिया भर से लोग त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने आए हैं। कुंभ का दौरा करने के बाद, कई आगंतुक श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाते हैं।