मेट्रो स्टेशन से घर तक मिलेगी सस्ती टैक्सी! Bharat Taxi की नई सर्विस से रोजाना सफर होगा आसान

0 1,210

नई दिल्ली: दिल्ली में मेट्रो के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब मेट्रो स्टेशन से घर तक जाने का सफर और भी आसान और किफायती हो जाएगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बुधवार को सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (STCL) के साथ समझौता पत्र (MoU) साइन किया, जिसके तहत यात्रियों को भारत टैक्सी के माध्यम से लास्ट माइल कनेक्टिविटी सुविधा मिलेगी।

डीएमआरसी के मुताबिक, इस सेवा की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर मिलेनियम सिटी सेंटर और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशनों से हुई है। शुरुआती चरण में कुल 10 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों से यह सुविधा विस्तार की जाएगी। यात्रियों को बाइक टैक्सी, ऑटो रिक्शा और कैब जैसी सर्विस किफायती दरों पर उपलब्ध होंगी। इससे न सिर्फ यात्रियों को घर तक पहुंचने में आसानी होगी, बल्कि दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो नेटवर्क और भी प्रभावी और पर्यावरण के अनुकूल बनेगा।

लक्ष्य: बेहतर और सुरक्षित ट्रांसपोर्ट
DMRC प्रवक्ता ने बताया कि इस पहल का मकसद दिल्ली मेट्रो नेटवर्क को और बेहतर बनाना और पर्यावरण अनुकूल ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना है। मेट्रो निर्माण के साथ-साथ यह सुविधा यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और समय पर घर पहुंचाने में मदद करेगी। STCL की भारत टैक्सी सर्विस कम कीमत में यह सुविधा उपलब्ध कराएगी, जिससे रोजाना यात्रियों को बड़े पैमाने पर लाभ होगा।

बिजी स्टेशनों का सर्वे
अधिकारियों ने यह भी बताया कि सर्वे के बाद दिल्ली-एनसीआर के सबसे व्यस्त 10 मेट्रो स्टेशनों को चिन्हित किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को इसका लाभ मिल सके। इससे यह सुनिश्चित होगा कि लास्ट माइल कनेक्टिविटी सभी प्रमुख रूट्स पर प्रभावी रूप से काम करे।

31 जनवरी तक बाइक टैक्सी
पायलट प्रोजेक्ट के तहत 31 जनवरी तक विशेष रूप से बाइक टैक्सी सुविधा शुरू की गई है। इसके बाद पूरे नेटवर्क में धीरे-धीरे विस्तार किया जाएगा। DMRC का कहना है कि यह कदम यात्रियों के दैनिक सफर को आसान बनाने और ट्रैफिक व प्रदूषण को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

यात्रा आसान, किफायती और सुरक्षित
इस नई सेवा से दिल्ली मेट्रो यात्रियों का रोजाना सफर न सिर्फ आसान, बल्कि किफायती और सुरक्षित भी हो जाएगा। यात्रियों को अब मेट्रो के बड़े स्टेशनों से घर तक बिना किसी झंझट के आरामदायक सफर का लाभ मिल सकेगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.