सुबह खाली पेट ये चीजें चबाने से बीमारियां रहती है दूर; इम्यूनिटी होगी बूस्ट

0 325

नई दिल्ली. तुलसी का पौधा ज्‍यादातर घरों में पाया जाता है और इसमें कई औषधीय गुण भी होते हैं. अगर आप ठंड के दिनों में खाली पेट तुलसी की पत्तियों को चबाएंगे तो इससे आपकी बॉडी का टेंपरेचर कंट्रोल रहेगा. ये पत्‍ते एलर्जी से लड़ने में मदद करते हैं

पुदीना में आयरन और विटामिन सी पाया जाता है. इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल गुण पाचन को बेहतर बनाते हैं. पुदीने में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो दिमाग के लिए काफी लाभदायक होता है.

मंजिष्ठा एक ऐसी औषधि है, जो आपके बॉडी को ठंडा रखने में मदद करती है. ये ब्‍लड को साफ करने में भी मदद करती है. हमारी बॉडी के हर जरूरी पार्ट्स जैसे स्किन, हड्डियों के लिए रिप्रोडक्टिव सिस्टम का काम करती है. मौसम बदलने पर होने वाली बीमारियों से भी सुरक्षा मिलती है.

हल्दी में ढेर सारे चिकित्सीय गुण पाए जाते हैं, जिसे करक्यूमिन कहा जाता है. करक्यूमिन न सिर्फ आपकी नसों को सुरक्षा देता है बल्कि ये वायरल बीमारियों से भी लड़ने में मदद करता है.

ठंड के मौसम में यूं ही नहीं अदरक का इस्‍तेमाल किया जाता है. ये सर्दी-खांसी में तो आराम पहुंचाता ही है. साथ ही अदरक में जिंजरोल पाया जाता है, जो गले की खराश और जोड़ों के दर्द में काफी लाभदायक होता है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.