China Taiwan: चीन का ताइवान के खिलाफ सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू

0 575

China Taiwan: चीन और ताइवान के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है. अमेरिकी संसद अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के ताइवान से लौटते ही चीन और आक्रामक हो गया है। गुरुवार को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने ताइवान के आसपास के 6 इलाकों में सैन्य अभ्यास शुरू किया।

चीन ने इस सैन्य अभ्यास का नाम ‘लाइव फायरिंग’ रखा है। चीनी राज्य मीडिया के मुताबिक, यह सैन्य अभ्यास ताइवान के तट से महज 16 किमी दूर किया जा रहा है। इसमें असली हथियारों और गोला-बारूद का इस्तेमाल किया जा रहा है. यह अभ्यास 7 अगस्त को चलेगा। इससे पहले चीन ताइवान से करीब 100 किमी दूर इस ड्रिल को करता था। लेकिन नैंसी के दौरे के बाद अब यह काफी करीब आ गया है.

पीएलए ईस्टर्न थिएटर कमांड के प्रवक्ता सीनियर कर्नल शी यी ने कहा- सैन्य अभ्यास के दौरान लंबी दूरी की लाइव फायर शूटिंग की जाएगी। साथ ही मिसाइल का परीक्षण भी किया जाएगा। वहीं ताइपे ने कहा कि वह चीन की हर हरकत पर नजर रखे हुए है. अगर युद्ध आता है तो हम तैयार हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा- हम किसी तरह का तनाव नहीं चाहते। देश ऐसी स्थिति के खिलाफ है, जो विवाद पैदा करता है। हम युद्ध नहीं चाहते लेकिन युद्ध के लिए तैयार रहेंगे।

 

यह भी पढ़े:China Taiwan India: चीन ने भारत को एक चीन नीति मानने को लेकर दी खुली चेतावनी

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.