असम दौरे पर जाएंगे सीएम हेमंत सोरेन, चुनाव प्रचार के साथ उठाएंगे झारखंडी मूल के आदिवासियों के मुद्दे

0 17

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर असम जाएंगे। इस दौरान उनका कार्यक्रम चुनावी गतिविधियों से जुड़ा रहेगा, जहां वे राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और झारखंडी मूल के आदिवासियों से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाएंगे।

कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ने असम के तीनसुकिया में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वहां रह रहे झारखंडी मूल के आदिवासियों के अधिकारों और सुविधाओं का मुद्दा उठाया था। उन्होंने इन समुदायों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की थी।

असम में आदिवासियों की स्थिति पर रिपोर्ट सौंप चुका है प्रतिनिधिमंडल

इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल मंत्री चमरा लिंडा के नेतृत्व में असम के दौरे पर गया था। प्रतिनिधिमंडल ने वहां रह रहे झारखंडी मूल के आदिवासियों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति का अध्ययन किया।

दौरे के बाद टीम ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंपी थी, जिसमें असम में बसे झारखंडी मूल के आदिवासियों की स्थिति और उनसे जुड़े मुद्दों का उल्लेख किया गया है।

12 मार्च को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

इधर झारखंड सरकार की मंत्रिपरिषद की अगली बैठक 12 मार्च को बुलाई गई है। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से सभी संबंधित मंत्रियों और विभागों को सूचना भेज दी गई है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कैबिनेट की बैठक गुरुवार को शाम पांच बजे या फिर विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद आयोजित की जाएगी। यह बैठक प्रोजेक्ट भवन स्थित झारखंड मंत्रालय के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.