CM शिवराज ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्म-दिवस पर शुभकामनाएँ

0 408

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म-दिवस पर उन्हें समस्त प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। मोदी जी दुनिया को दिशा दे रहे हैं, देश की जनता के कल्याण के लिए तो कार्य कर ही रहे हैं, विश्व के कल्याण के संकल्प को साकार करने में भी वे अपना योगदान दे रहे हैं। यह मध्यप्रदेश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने जन्म-दिवस पर प्रदेश की धरती पर होंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने शनिवार सुबह अपने निवास से मीडिया के लिए जारी संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्म-दिवस से केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के शेष रहे पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रदेश की प्रत्येक पंचायत और नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में शिविर लगाना आरंभ किया जा रहा है। हमारा प्रयास यह है कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे। साथ ही युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश में पौध-रोपण का वृहद अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें आज 25 लाख पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही प्रदेश के महिला स्व-सहायता समूह द्वारा भी पौध-रोपण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्म-दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित करने के साथ दिव्यांग भाई-बहनों को उनकी जरूरत के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। आज प्रदेश में सेवा पखवाड़ा भी आरंभ किया जा रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.