CM योगी आदित्यनाथ ने किया स्व कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण

0 735

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में कैंसर संस्थान के परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कैंसर संस्थान में एक आपरेशन थियेटर का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद पहली ऐसी सरकार जो हम सब की स्मृतियों में है। उन्होंने जो कहा वह करके दिखाया। प्रदेश में सुशासन का मानक तय किया। सांस्कृति व आध्यात्मिक धरोहर के संरक्षण के लिए काम किया।

उस समय प्रदेश में आतंकवाद की सुगबुगाहट हो रही थी उसकालखण्ड में कल्याण सिंह ने प्रदेश की बागडोर संभाली थी। उस समय सरकार की धमक क्या हो सकती है। उन्होंने इसकी पुख्ता नींव डाली थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अंदर सुशासन और लोककल्याण का मार्ग कल्याण सिंह ने सुझाया था। बाबू जी के नाम के अनुरूप यह प्रदेशवासियों के कल्याण का कारक बने इसलिए कैंसर संस्थान का नाम कल्याण सिंह के नाम से रखा गया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी व्यक्ति की कसौटी का मानक उसका भाषण नहीं होता। कोरोना महामारी के दौरान उत्तर प्रदेश ने साबित किया है कि उत्तर प्रदेश के अंदर क्षमता है। पांच वर्ष के दौरान यूपी में 37 मेडिकल कालेज बनाने का काम हुआ है। अब हम एक जनपद एक मेडिकल कालेज बनाने वाले हैं। प्रदेश के अंदर ग्रामीण परियोजना का काम कल्याण सिंह के नाम से होगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.