मथुरा से एटा आ रही ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो की मौत, 10 घायल, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

0 612

एटा/लखनऊ: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट जाने से दो बच्चियों की मौत हो गयी और करीब 10 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को जारी एक बयान में दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली मथुरा से आ रही थी। रास्ते में ही वह पलट गई। हादसे में दो युवतियों की मौत हो गयी है। ट्राली में 40 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक को नींद आ जाने की वजह से यह हादसा हुआ है। सभी श्रद्धालु जन्माष्टमी मनाने के बाद वापस एटा आ रहे थे। आगरा-एटा मार्ग पर यह हादसा हुआ है। इस हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को एटा मेडिकल कालेज में इलाज के लिए ले जाया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.