CM Yogi Wishes Eid ul fitr : मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फ़ित्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं

0 1,388

लखनऊ:  मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए ईद-उल-फ़ित्र मनाने की अपील की (CM Yogi Wishes Eid ul fitr)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ईद-उल-फ़ित्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ईद-उल-फ़ित्र का त्यौहार खुशी और मेल-मिलाप का सन्देश लेकर आता है। खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है (CM Yogi Wishes Eid ul fitr)। उन्होंने कहा कि ईद के पर्व पर सभी को सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री जी ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए ईद-उल-फ़ित्र मनाने की अपील की है।

यह भी पढ़े:आप के संजीव अरोड़ा, अशोक मित्तल और राघव चड्ढा ने पंजाब से राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली

रिपोर्ट – रुपाली सिंह

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.