बढ़ने वाली है ठंड, इन राज्यों में होगी बारिश, इन जगहों पर रहेगा घना कोहरा, IMD का अलर्ट

0 562

नई दिल्ली: भारत में नवंबर का आधा महीना बीत गया है और अभी तक उत्तर भारत में ठंड ने पूरी तरीके से दस्तक नहीं दी है। कुछ राज्यों में सुबह और शाम के वक्त ठंड महसूस की जा रही है, लेकिन दोपहर के समय उमस से लोगों का हाल बेहाल है।

ऐसे में मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे तथा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, कुछ राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।

कैसा रहेगा आज का मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, आज तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कराईकल, माहे तथा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही आज पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कुछ इलाकों में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

वहीं पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार तथा झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। आईएमडी के मुताबिक, आज तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल तथा माहे के अलग -अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है।

अगले 3 दिन के मौसम का हाल
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 16 से 18 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे तथा तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ छिटपुट गरज और बिजली गिरने की आशंका जताई है। आईएमडी ने आज इन जगहों पर छिटपुट से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन जगहों पर घना कोहरा
आईएमडी के मुताबिक, पंजाब तथा हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में 16 नवंबर को सुबह तक के समय घना से लेकर बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है तथा उसके बाद एक दिन के लिए घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश में दो दिनों के लिए घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में 17 नवंबर की सुबह तक कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.