स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस लाई अविश्वास प्रस्ताव, सचिवालय को दिया नोटिस

0 14

नई दिल्ली : लोकसभा में जारी गतिरोध के बीच अब मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने स्पीकर ओम बिरला (Om Birla) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस लोकसभा के महासचिव को सौंप दिया है. इससे पहले, लोकसभा में गतिरोध खत्म करने की कोशिश में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी दलों के फ्लोर लीडर्स के साथ बैठक भी की.

फ्लोर लीडर्स की बैठक में विपक्षी दलों के आठ सांसदों का निलंबन खत्म करने की शर्त पर गतिरोध खत्म करने के लिए तैयार होने की बात सामने आ रही है. गौरतलब है कि मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामे के कारण पहले 12 और फिर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी.

कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है. कांग्रेस अब स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है. मुख्य विपक्षी पार्टी ने इससे संबंधित नोटिस लोकसभा सचिवालय को सौंप दिया है. लोकसभा के महासचिव को सौंपे गए नोटिस के बाद ओम बिरला ने खुद को सदन की कार्यवाही के संचालन से अलग कर लिया है और मंगलवार को वह सदन की कार्यवाही का संचालन करने आसन पर नहीं आए.

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में गतिरोध खत्म करने के लिए सभी दलों के फ्लोर लीडर्स के साथ बैठक की. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विपक्ष इस बात पर गतिरोध खत्म करने के लिए तैयार हो गया है. हालांकि, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक वर्जन नहीं आया है.

कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक एआई वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की संसद में गैरहाजिरी की आलोचना की गई. इसके जवाब में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद के भीतर का वीडियो पोस्ट कर कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.