इजरायल पर हुए हमले की कांग्रेस ने की निंदा, कहा- हिंसा ने नहीं निकलता कोई समाधान

0 375

नई दिल्ली: कांग्रेस ने रविवार को इजरायल के लोगों पर हमलों की निंदा करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा कभी कोई समाधान नहीं देती है और इसे रुकना चाहिए। गाजा पट्टी में सत्तारूढ़ हमास आतंकवादी समूह और इजरायल के पूर्ण युद्ध छिड़ गया, जिसमें दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग मारे गए। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि उनकी पार्टी का हमेशा मानना रहा है कि इजरायलियों की राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं को सुनिश्चित करते हुए फलस्तीन के लोगों की वैध आकांक्षाओं को बातचीत के माध्यम से पूरा किया जाना चाहिए।

‘हिंसा कभी समाधान नहीं देती’
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने कहा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इजरायल के लोगों पर हमलों की निंदा करती है।” उन्होंने कहा कि पार्टी का हमेशा मानना रहा है कि आत्म-सम्मान, समानता और सम्मान के जीवन के लिए इजरायली लोगों के वैध राष्ट्रीय सुरक्षा हितों को सुनिश्चित करते हुए बातचीत और वार्ता की प्रक्रिया के माध्यम से फलस्तीनी लोगों की वैध आकांक्षाएं पूरी की जानी चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा, “किसी भी प्रकार की हिंसा कभी समाधान नहीं देती और इसे रुकना चाहिए।”

इजरायल में दागे गए 3000 से अधिक रॉकेट
इजरायली सेना के मुताबिक, गाजा पट्टी पर शासन करने वाले हमास के आतंकवादियों ने शनिवार की सुबह गाजा पट्टी से इजरायल में 3,000 से अधिक रॉकेट दागे, जबकि हमास के लड़ाके पैराग्लाइडर का उपयोग करके जमीन, समुद्र और हवा से दक्षिणी इजरायल में प्रवेश कर गए और यहां तक कि कई जगहों पर कब्जा कर सीमा के पास इजरायली सैनिक को बंधक बना लिया है।

350 इजरायलियों की मौत
इजरायल में सैनिकों सहित लगभग 350 इजरायली मारे गए हैं और 1,900 से अधिक घायल हुए हैं। रविवार को मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि गाजा पट्टी की ओर, इजरायल के जवाबी हमले में लगभग 300 मौतें हुई हैं और लगभग 1,500 घायल हुए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.