Up Election: कांग्रेस ने लागू किया यूथ मेनिफेस्टो “भर्ती विधान”, किया 20 लाख सरकारी नौकरियों का वादा

0 585

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने आज अपना यूथ मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। इस मेनिफेस्टो का नाम भर्ती विधान रखा गया है, जिसमें कांग्रेस ने कई वादे किए हैं। आपको बता दें प्रियंका गांधी ने इस मेनिफेस्टो का नाम भर्ती विधान रखने का कारण भी बताया है। उन्होंने कहा इसका नाम भर्ती विधान इसलिए रखा गया है क्योंकि यूपी में सबसे बड़ी समस्या भर्ती की ही है। मेनिफेस्टो को पेश करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार का काम बिजनेसमैन की जेब गर्म करना है।आगे उन्होंने कहा कांग्रेस का काम नफरत फैलाना नहीं है, बल्कि युवाओं को रोजगार दिलाना है। राहुल गांधी ने बताया कि हम आपको रोजगार कैसे दिलाएंगे यह सब डिटेल हमने अपने घोषणापत्र में लिखी है। इस मेनिफेस्टो को बनाने के लिए कांग्रेस ने राज्य के यूथ से बात की है और उनके विचारों को इसमें शामिल किया गया है। राहुल ने आगे कहा उत्तर प्रदेश में हर 24 घंटे में करीबन 880 युवा अपना रोजगार खोते हैं। बीजेपी के पिछले 5 सालों के शासन में लगभग 16 लाख युवाओं ने रोजगार खोया है।
“भर्ती विधान” मेनिफेस्टो की 8 प्रमुख बाते-

1- आठ लाख सरकारी पद महिलाओं को दिए जाएंगे
2- परीक्षार्थियों के लिए बस और रेल यात्रा मुफ्त होगी।
3- बीस लाख सरकारी नौकरियों पर भर्ती होगी।
4- शिक्षकों के 1.50 लाख खाली पद भरे जाएंगे।
5 -सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क माफ किए जाएंगे।
6- सीड स्टार्टअप फंड के लिए 5 हजार करोड़ दिए जाएंगे।
7-जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा जिसमें पेपर, ज्वाइनिंग की तारीख तय होगी।
8- तीस साल से कम age के उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.