पाकिस्तान: लाहौर के लोहारी गेट इलाके में विस्फोट में दो की मौत, 22 घायल

0 844

लाहौर के लोहारी गेट इलाके के पास गुरुवार को एक विस्फोट में एक बच्चे सहित कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए, अधिकारियों ने कहा, रिपोर्ट के अनुसार विस्फोट से आसपास की दुकानों और इमारतों के शीशे टूट गए। कुछ मोटरसाइकिलों का भी नुकसान हुआ है । लाहौर के ऑपरेशन के उप महानिरीक्षक, डॉ मुहम्मद आबिद खान ने बताया कि जांच पहले चरण में थी और विस्फोट की वजह का पता लगाया जा रहा था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि विस्फोट ने जमीन में 1.5 फीट गहरा गड्ढा बनाया। घायलों को मेयो अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट के अनुसार, हर दिन करोड़ों लोग उस क्षेत्र में आते हैं , जहां कई मार्केटप्लेस और कई तरह के व्यवसाय स्थित हैं। लाहौरी गेट मेयो अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि चार लोगों की हालत गंभीर है, डॉक्टर उनकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं और घायलों का डॉक्टर ने सही इलाज कर दिया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और पुलिस अधिकारी घटना वाली जगह से सबूत जुटा रही हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.