कांग्रेस विधायक का बड़ा बयान, राम नाम जप कर पराया माल अपना करते है बजरंगदली

0 312

रतलाम। झाबुआ से कांग्रेस विधायक और पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया आज सुर्खियों में नजर आ गए। दरहसल कांग्रेस विधायक भूरिया ने बजरंग दल पर निशाना साधा है, कांग्रेस के टारगेट पर बजरंग दल पहले से ही है। कांग्रेस के कई नेता संघठन को बेन करने की बात कर चुके है या उनसे नाराजगी जाता चुके है।

आज कांतिलाल भूरिया ने भी बजरंग दल पर निशाना साधते हुए कहा की यह बजरंगदली भगवान को बदनाम करते है। उनके नाम से संघठन बनाया है, फिर राम नाम जपना और पराया माल अपना। सब जेब भरने का काम करते है, ऐसे जो नकली है जो हनुमान जी के नाम पर अपना पेट भरने का काम करते है वो गद्दार है, ऐसे जो नकली है उन पर कार्रवाई करेंगे। प्रदेश में सरकार आने दो हम कार्रवाई करेंगे।

विधायक भूरिया ने कहा की कोई भी संस्था साफ-सुथरे मन से काम करे तो ठीक है लेकिन यह बजरंग दल वाले भगवान को बदनाम कर रहे है। प्रदेश के साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले है जिसे लेकर चुनावी बयान बाजियां शुरू हो चुकी है। साथ ही भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी अब शुरू हो गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.