महिलाओं के लिए विधानसभा चुनाव में अलग घोषणा पत्र जारी करेगी कांग्रेस

0 358

भोपाल: कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई संभवत: इस साल के अंत में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी करेगी। पार्टी के एक पदाधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पदाधिकारी ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख कमलनाथ की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में ‘प्रियदर्शिनी’ नामक इस घोषणा पत्र को जारी करने का फैसला किया गया।

घोषणा पत्र सलाहकार समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘ ‘प्रियदर्शिनी’ महिलाओं के लिए एक घोषणा पत्र होगा, जबकि एक आम घोषणा पत्र भी होगा। समाज के विभिन्न वर्गों से संबंधित घोषणा पत्र को लेकर जानकारी एकत्र करने के लिए 10 उप समितियों का गठन किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि एक महीने बाद उप समितियों की बैठक होगी।कांग्रेस ने पिछले साल मई में कहा था कि वह राज्य में प्रत्येक जिले के लिए एक अलग घोषणा पत्र जारी करेगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.