LPG Price:देश में आम आदमी के लिए खाना पकाना हुआ महंगा..गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढे..

0 748

LPG Price:देश में पहले से ही महंगाई से परेशान आम आदमी को एक और झटका लगा है। अब यह मंगाई आम आदमी के किचन तक पहुंच गया है। देश में अब आम आदमी के लिए खाना पकाना और महंगा हो गया है।आपको बता दें की कमर्शियल LPG के बाद अब डॉमेस्टिक LPG सिलेंडर के दामों में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। शनिवार को 14.2 किलोग्राम के डॉमेस्टिक LPG सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की उछाल देखने को मिला। यह वृद्धि शनिवार यानी की 7 मई 2022 से लगो होगा। अब राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो के डॉमेस्टिक LPG सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर होगी। इससे पहले घरेलू एलपीजी के दाम 22 मार्च को 50 रुपये बढ़े थे। वहीं अप्रैल महीने में सिलेंडर की कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ।

बीते दिनों उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढे थे। उसके कुछ समय बाद एलपीजी के दाम में भी बढ़ोतरी हुई थी। इसी क्रम में 22 मार्च को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके बाद दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपये हो गई।

डोमेस्टिक एलपीजी की कीमत में बढ़ोतरी के बाद एक अप्रैल को 19 कलो वाले कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में भारी इज़ाफ़ा हुआ। उस दिन इसकी कीमत 249.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गयी थी। बात करें अगर दिल्ली की तो दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 2253 रुपये हो गयी है। इसके बाद 1 मई 2022 को भी कामर्शियल एलपीसी गैस सिलेंडर के भाव में 104 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ। उसके बाद 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़कर 2,355 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए है।

Also Watch:- Good Carbs v/s Bad carbs : How Bad Carbs Make You Fat | Is carb really bad for us? | why ?

Also Read:-Agra News:जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का बदलेगा नाम? डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले-मनकामेश्वर मंदिर के नाम पर होगा स्टेशन

रिपोर्ट : अमृतरश्मि

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.