Covid 19:गुरुग्राम में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, प्रशासन ने दफ्तरों के लिए जारी की गई एडवाइजरी

0 941

Covid 19:गुरुग्राम  में बढ़ते कोरोना केसेस के  चलते प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. यहां स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति में कोविड जैसे लक्षण दिखते हैं, तो लोगों को अपने दफ्तर जाने से बचना चाहिए. ये सलाह तब आई है जब शहर भर के लगभग सभी ऑफिस के कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम से ऑफिस लौट चुके हैं.

 

गुरुग्राम में, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई शहरों की तरह, पिछले एक हफ्ते से रोजाना कोविड संक्रमण में तेजी देखने को मिली है. बुधवार को, शहर में कोरोना के 225 नए मामले दर्ज किए गये, और इसी के साथ शहर में एक्टिव केस की संख्या 941 हो गई है.

गुरुग्राम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र यादव ने कहा कि किसी भी कोरोना जैसे लक्षण वाले व्यक्ति को कार्यालयों में अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. यदि कोई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आता है, तो ऐसे लोगों का आइसोलेशन सुनिश्चित करें और करीबी संपर्कों या संदिग्धों की जांच करें. उन्होंने कहा कि कार्यालयों में थर्मल स्कैनिंग, फिजिकल डिस्टेंसिंग और सभी द्वारा मास्क पहनना सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों को लगाया जाना चाहिए.

Also Watch:-Bollywood Actress Athiya Shetty and Indian Cricketer KL Rahul Wedding Details

 

Also Report:-Girl Child Rape : तड़पती बच्ची को मरता देख भी नही कर पाए माता-पिता मदद , अस्पताल में घुस गये आरोपी

रिपोर्ट- मेघा गंगवार

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.