कोरोना ने आज फिर डराया! एक दिन में 12591 नए केस से हड़कंप, एक्टिव मरीज 65 हजार

0 417

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की रफ्तार ने एक बार फिर से डराना शुरू कर दिया है. आज एक दिन में कोरोना वायरस के 12 हजार से अधिक नए केस मिलने से हड़कंप मच गया है और एक्टिव मरीजों की संख्या भी 65 हजार के पार हो चुकी है. भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,591 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4.48 करोड़ हो गई. पिछले करीब आठ महीने समाने आए ये सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। वहीं देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 65,286 पर पहुंच गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी अपडेटे आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 40 मरीजों की मौत के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,230 हो गई. इनमें 11 ऐसे लोग शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं. आंकड़ों के मुताबिक, भारत में संक्रमण की दैनिक दर 5.46 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 5.32 प्रतिशत है.

देश में अभी 65,286 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.15 प्रतिशत है। भारत में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.67 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 4,42,61,476 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है.स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,66,28,332 खुराक लगाई जा चुकी हैं.

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.