मोदी ने डेनमार्क की पीएम फ्रेडरिकसेन को फोन किया, द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की

0 361

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की, इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की प्रगति की समीक्षा की। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि उन्होंने उच्च स्तरीय आदान-प्रदान और बढ़ते सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। मोदी ने फ्रेडरिकसन को दूसरे कार्यकाल के लिए डेनमार्क की प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने पर बधाई दी।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि उन्होंने उन्हें जी20 में भारत की मौजूदा अध्यक्षता और इसकी प्रमुख प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। फ्रेडरिकसन ने भारत की जी20 पहल की सराहना की और डेनमार्क के पूर्ण समर्थन की बात की।

नेताओं ने अगले वर्ष 2024 में भारत-डेनमार्क संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाने पर भी सहमति व्यक्त की।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.