Corona Update: उत्तराखंड में मिले कोरोना के 40 नए मामले

0 5,190

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 40 नए मामले मिले हैं। इस दौरान किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक सात जिलों में 40 कोरोना संक्रमण के मरीज सामने आए हैं। इनमें देहरादून में 25, हरिद्वार में 03, नैनीताल में 07, टिहरी, उधमसिंह नगर, चमोली में एक-एक, उत्तरकाशी में 02 कोरोना के मरीज मिले हैं।

छह जिलों में एक भी मामला सामने नहीं आया है। प्रदेश में आज 59 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में कुल 296 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। प्रदेश में रिकवरी दर 95.83 फीसदी है। शुक्रवार को प्रदेश में कुल 8671 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गए जबकि 3182 पात्र लोगों को प्रीकॉशन डोज दी गई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.