Corona Update: झारखंड में कोरोना के 61 एक्टिव मरीज

0 470

रांची: झारखंड में कोरोना के 61 एक्टिव मरीज है। इसमें सबसे अधिक रांची में 26 मरीज एक्टिव है । सोमवार सुबह बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से छह मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सिर्फ रांची से तीन मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42 हजार,370 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 27 लाख, 62 हजार, 337 सैंपल की जांच की गयी है।

इनमें से 61 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 36 हजार, 979 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 330 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। वहीं दूसरी ओर झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.78 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.