Corona Update: यूपी में कोरोना के कुल 3,634 एक्टिव मामले, कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर जारी

0 507

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 91,329 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 526 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,69,96,856,529 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 651लोग तथा अब तक कुल 20,62,336 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 3,634 एक्टिव मामले है।

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 27 जून, 2022 को एक दिन में 3,57,014 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,34,31,463 तथा दूसरी डोज 14,27,37,918 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,39,63,145 तथा दूसरी डोज 1,21,72,492 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 81,38,669 तथा दूसरी डोज 57,34,456 दी गयी। कल तक 35,42,652 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 33,97,20,795 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.