Corona Update in UP: कोरोना संक्रमण के 337 नये मामले, कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा

0 552

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 82700 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 337 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 12,15,25,298 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 584 लोग तथा अब तक कुल 20,95,267 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 3100 एक्टिव मामले है।

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 27 अगस्त, 2022 को एक दिन में 7,11,023 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,38,17,894 तथा दूसरी डोज 14,67,59,589 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,41,53,613 तथा दूसरी डोज 1,30,63,641 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 86,19,783 तथा दूसरी डोज 75,20,696 दी गयी। कल तक 2,32,77,716 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 36,72,12,932 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.