हरदोई हादसा: देर रात तक चला राहत-बचाव अभियान, एक का शव बरामद, 5 अभी भी लापता

0 418

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई में बड़ा हादसा सामने आया है। शनिवार को यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्रा नदी में गिर गई। हरदोई के डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 20 लोग गर्रा नदी में गिर गए। इसमे से 14 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक का नाम मुकेश है। पांच लोग अभी भी लापता हैं, उनकी तलाश की जा रही है। बता दें कि ट्रॉली में कुल 24 लोग सवार थे। घटना के बाद प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य जारी किया।

देर रात तक एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी की टीमें लापता लोगों की तलाश करने में जुटी रहीं। ट्रैक्टर-ट्रॉली को नदी से बाहर निकाल लिया गया है। डीएम ने बताया कि हम कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द लापता लोगों को बाहर निकालने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए। बता दें कि यह घठना पाली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई है। पल्ली गांव के बेगराजपुर में अपने उत्पाद बेचने के बाद ये लोग वापस आ रहे थे, इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया सड़क से नीचे आ गया और गर्रा नदी पर बने ब्रिज से ट्रैक्टर-ट्रॉली नीचे गिर गई।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.