Covid-19 Cases In Britain : ब्रिटेन में कोविड के नए वेरिएंट XE की दस्तक से हड़कंप

0 888

Omicron Variant XE :  कोरोना महामारी से दुनिया भर मे अभी भी जंग जारी है।हाल के दिनों मे कोरोना के मामले मे औसत रूप से कमी जरूर देखी गई लेकिन इस बीच एक नए वेरिएंट ने हड़कंप मचा दिया। कोरोना के नए वेरिएंट का नाम XE है। ये नया वेरिएंट ब्रिटेन मे पाया गया है। इसे ओमिक्रोन सब वेरिएंट का हाइब्रिड स्ट्रेन बताया जा रहा है। यूके स्वस्थ्य सुरक्षा एजेंसी (UKHSCA) ने कहा की वह XE का अध्यन कर रही है। यह बीए 1 और बीए 2 ओमिक्रॉन सब वेरिएंट के म्यूटेशन से बना है। XE वेरिएंट के संक्रमण की रफ्तार BA 2 वेरिएंट की तुलना में करीब 10 फीसदी अधिक है।

ब्रिटेन में कोरोना के नए वेरिएंट XE से हड़कंप 

ब्रिटेन को स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने कहा है की 22 मार्च तक इंग्लैंड मे XE के 637 मामलों का पता चला था। कोरोना को लेकर प्रतिबंध हटने के बाद से हर दिन कोविड के हजार मामलों का केवल एक छोटा सा अंश दर्ज किया जा रहा था। XE के लिए शुरूआती विकास दर BA 2 से काफी अलग नही थी, जिसे स्टील्थ भी कहा जाता है। लेकिन 16 मार्च 2022 के आंकड़ों का इस्तेमाल करते हुए, अब इसकी वृद्धि दर स्टील्थ वेरिएंट की तुलना मे 9.8 फीसदी अधिक थी। विशेषज्ञों का मानना है की यह बहुत जल्द पता चल जाएगा कि यह पिछले सब वेरिएंट की तुलना में ये कितना अधिक खतरनाक है।

रिपोर्ट – तान्या अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.