Cyrus Mistry Death: जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए बिजनेसमैन साइरस मिस्त्री

0 190

नई दिल्ली: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और देश के जानें-माने बिजनेसमैन साइरस मिस्त्री का रविवार(4 सितम्बर) को 54 साल की उम्र में निधन हो गया हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वह सड़क के रास्तें मुंबई से अहमदाबाद जा रहे थे। इसी दौरान पालघर के नजदीक उनकी तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बताया जा रहा हैं कि साइरस की गाड़ी में कुछ 4 लोग थे, जिसमे से साइरस सहित दो लोगों की मौत हो गयी हैं। एक सबसे दिलचस्प बात ये सामने आई हैं कि हादसे के समय साइरस की गाड़ी की कोई महिला चला रही थी हालंकि ये महिला कौन हैं, इसकी अभी तक पुष्ठी नहीं हुई हैं। घटना के बाद साइरस को नजदीक के हॉस्पिटल में ले जाया गया था, जहाँ डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित किया।

बता दें कि 4 जुलाई 1968 को साइरस मिस्त्री भारतीय मूल के आयरिश व्यापारी परिवार में जन्मे थे। बाद में वे टाटा ग्रुप से जुड़े। मगर जब उन्हें टाटा संस से निकाला गया तो कई तरह के विवाद पैदा हो गए। टाटा ग्रुप और साइरस मिस्त्री के बीच विवाद लंबे समय तक अदालत में चलता रहा। हुआ ये था कि 2012 में मिस्त्री को टाटा का चेयरमैन बनाया गया था, लेकिन 2016 में उन्हें इस पद से हटा दिया गया थी।

कितनी छोड़ गए संपत्ति

साइरस मिस्त्री एक कामयाब बिजनेसमैन रहे। इस दुनिया से जाते हुए मिस्त्री हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए। 2018 के आंकड़ों के अनुसार साइरस मिस्त्री की पर्सनल नेटवर्थ उस समय 70,957 करोड़ रु थी। जबकि अब 2022 में ताजा अनुमान के अनुसार उनकी संपत्ति 10 अरब डॉलर है। भारतीय मुद्रा में यह संपत्ति 79712 करोड़ रु होती है।

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन का कारोबार कई देशों में फैला है। मिस्त्री का कारोबार भारत, पश्चिम एशिया और अफ्रीका तक फैला हुआ है। टाटा संस में मिस्त्री की 18।4 फीसदी हिस्सेदारी है।साइरस मिस्त्री 2012 से 2016 तक टाटा संन्स ग्रुप के चेयरमैन रहे थे। 4 सितंबर 1968 को मुंबई (तब बंबई) में जन्में मिस्त्री ग्रुप के छठे चेयरमैन थे। आयरलैंड में पैदा हुए 54 साल के साइरस मिस्त्री ने लंदन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है। उन्हें 1994 में शापूरजी पलोनजी ग्रुप का निदेशक नियुक्त किया गया था। मिस्त्री का कारोबार कंस्ट्रक्शन, इंजीनियरिंग, रियल एस्टेट समेत कई अन्य क्षेत्र में फैला हुआ है। वहीं, शापूरजी पालोनजी ग्रुप का कारोबार दुनियाभर के 50 देशों में फैला हुआ है।

साइरस मिस्त्री को 2012 में टाटा सन्स ग्रुप का चेयरमैन बनाया गया था। उन्हें रतन टाटा को हटाकर इस पोस्ट पर बिठाया गया था। वहीं 2016 में मिस्त्री को अचानक चेयरमैन पोस्ट से हटा दिया गया। साइरस मिस्त्री एक खरबपति परिवार से ताल्लुक रखने वाले देश के जानेमाने व्यापारी और उद्योगपति थे। 2019 में टाटा समूह के चेयरमैन बने थे। टाटा ग्रुप ने 18 महीने की खोज के बाद साइरस का चयन किया था। हालांकि बाद में टाटा के साथ उनका विवाद हो गया था। अध्यक्ष रहते हुए उनका टाटा समूह में करियर विवादास्पद रहा। रतन टाटा से उनकी नहीं बनी थी। बाद में उन्होंने टाटा ग्रुप छोड़ दिया था। साइरस मिस्त्री रियल स्टेट के खरबपति व्यापारी पलोनजी शापूरजी मिस्त्री के छोटे बेटे हैं।

आयरलैंड, लंदन में भी घर
साइरस मिस्त्री अपनी पत्नी रोहिका छागला के साथ मुंबई स्थित एक आलीशान घर में रहते थे। मुंबई के अलावा आयरलैंड, लंदन और दुबई में भी उनके घर हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स यह भी कहा गया है कि साइरस मिस्त्री के नाम पर शानदार याट है और उनके पास आयरलैंड की भी नागरिकता थी। मिस्त्री ने 1992 में देश के विख्यात वकीलों में शामिल इकबाल चागला की बेटी रोहिका चागला से शादी रचाई थी। साइरस मिस्त्री टाटा परिवार के काफी करीब रहे हैं। बताया जाता है कि उनकी एक बहन की शादी रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा से हुई थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.