नई दिल्ली : कर्नाटक की लाडले मशाइक दरगाह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। दरगाह ने मांग की है कि वहां महा शिवरात्रि पूजा पर रोक लगाई जाए। साथ ही कहा है कि परिसर में कोई निर्माण या बदलाव न किया जाए। जिससे उसकी धार्मिक पहचान न बदले।
यह मामला मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की बेंच के समक्ष रखा गया। दरगाह की ओर से वरिष्ठ वकील विभा दत्ता माखिजा पेश हुईं। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इससे पहले इस मामले की सुनवाई की जाए। उन्होंने बताया कि यह दरगाह गुलबर्गा के आलंद में है। अब वहां शिवरात्रि मनाने की तैयारी की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह अनुरोध पर विचार करेगा। लेकिन कोर्ट ने यह भी कहा कि ऐसे मामले पहले हाईकोर्ट में जाने चाहिए। सीधे सुप्रीम कोर्ट आने की प्रवृत्ति बढ़ रही है।