रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सैनिकों के साथ तवांग में मना रहे दशहरा की शस्त्र पूजा भी

0 499

नई दिल्ली: आज यानी मंगलवार 24 अक्टूबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने चीन से लगी सीमा पर अरुणाचल प्रदेश के तवांग (Tawang) में जवानों के साथ दशहरा मना रहे हैं। दरअसल आज यानी मंगलवार को सुबह रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे कई आला अधिकारियों के साथ फारवर्ड पोस्ट का दौरा भी कर रहे हैं। वहीं राजनाथ सिंह लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर रणनीतिक हालात का जायजा भी लिया। इसके पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी पर तवांग में विशेष पूजा और शस्त्र पूजा की।

वहीं तवांग में भारतीय सेना को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “4 साल पहले मैं यहां आया था, मेरी इच्छा हुई कि विजयादशमी के पावन अवसर पर मैं अपने बहादुर जवानों के बीच आकर शुभकामनाएं दूं। मैं आप सभी को विजयादशमी की बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। LAC के पास तक जाकर मैंने देखा है, जिन कठिन परिस्थितियों में आप देश की सीमाओं की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं उसकी जितनी भी सराहना की जाए वो कम है।”

उन्होंने आगे कहा कि “आप ने सीमाओं को सुरक्षित बना रखा है इसी कारण भारत की अंतर्राष्ट्रीय जगत में प्रतिष्ठा बड़ी तेजी से बढ़ रही है… अगर आप लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं को सुरक्षित नहीं रखा होता तो अंतर्राष्ट्रीय जगत में भारत का आज जो कद बना है, ये कद न बना होता। लोग ये मान रहे हैं कि भारत आर्थिक तौर पर मजबूत हो रहा है साथ ही भारत की सैन्य शक्ति भी बढ़ी है।” इसेक साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश में बुम ला से सीमा के दूसरी ओर चीनी PLA चौकियों का जायजा भी लिया ।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.