रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 से 26 अगस्त तक अमेरिका की यात्रा करेंगे

0 211

नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार से अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा शुरू करेंगे तथा इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे। सिंह वाशिंगटन में अमेरिका के अपने समकक्ष लॉयड ऑस्टिन तथा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान समेत अन्य लोगों से बातचीत करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि सिंह की ऑस्टिन से बातचीत में 31 एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन खरीदने की भारत की योजना, स्ट्राइकर इन्फैन्ट्री लड़ाकू वाहन का प्रस्तावित संयुक्त विनिर्माण और भारत में जीई एफ414 इंजन के सह-उत्पादन पर प्रमुखता से चर्चा होने की संभावना है।

रक्षा मंत्रालय ने 23 से 26 अगस्त तक सिंह की अमेरिका यात्रा की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘इस यात्रा से भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी और गहरी तथा मजबूत होने की संभावना है।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘यह यात्रा भारत-अमेरिका संबंधों में बढ़ती गतिशीलता और कई स्तरों पर रक्षा साझेदारियों की पृष्ठभूमि में हो रही है।’’ सिंह मौजूदा और भविष्य की रक्षा साझेदारियों पर अमेरिकी रक्षा उद्योग के साथ उच्च स्तरीय गोलमेज वार्ता की भी अध्यक्षता करेंगे। वह इस दौरान भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे।

उनकी यात्रा भारत-अमेरिका संबंधों में बढ़ती गति और कई स्तरों पर रक्षा संपर्कों की पृष्ठभूमि में हो रही है। इस यात्रा से भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के और घनिष्ठ तथा व्यापक बनने की उम्मीद है। सिंह अमेरिकी रक्षा उद्योग के साथ मौजूदा और भविष्य के रक्षा सहयोग पर एक उच्च स्तरीय गोलमेज बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे। यात्रा के दौरान वह भारतीय समुदाय के साथ बातचीत भी करेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.