MCD Delhi Election: CM केजरीवाल ने बीजेपी को डरा हुआ बताया, कहा चुनाव समय पर कराओ तो बीजेपी की हार निश्चित है

0 931

MCD Delhi Election : शहीद दिवस पर अरविन्द केजरीवाल ने जमकर भाजपा को आड़े हाथो लिया। उन्होंने अपने फेसबुक हैंडल पर एक लम्बा पोस्ट किया है. जिसपर वह भाजपा पर MCD ELECTION को टालने पर कहा की यह भाजपा का डर है जो ऐसा उनसे करा रहा है। कल अगर उनका मन होगा तो वह स्टेट इलेक्शन भी टाल देंगे।

भाजपा का दिल्ली नगर निगम के चुनाव टालना शहीदों का अपमान है जिन्होंने अंग्रेजों को देश से भगाकर देश में जनतंत्र स्थापित करने के लिए कुरबानियाँ दीं थीं। आज ये हार के डर से दिल्ली नगर निगम के चुनाव टाल रहे हैं, कल ये राज्यों और देश के चुनाव टाल देंगे।

भाजपा MCD के चुनाव टाल रही है कि दिल्ली के तीनों निगम एक कर रहे है। क्या इस वजह से चुनाव टल सकते हैं? कल ये गुजरात हार रहे होंगे तो क्या ये कह कर टाल सकते हैं कि गुजरात और महाराष्ट्र को एक कर रहे हैं? क्या इसी तरह का कोई बहाना बना कर लोक सभा चुनाव टाले जा सकते हैं?
भाजपा अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है। कमाल है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी एक छोटी सी आम आदमी पार्टी से घबरा के भाग गयी? हिम्मत है तो MCD के चुनाव टाइम पे करवा के दिखाओ..

Also Read :- Viral Video Like Movie Nayak : प्रचार के लिए AAP नेता ने लगा दी नाले में छलांग, फिर जनता कुछ ऐसा कुछ कर दिया जिसे देख कर आप रह जाएगें हैरान

रिपोर्ट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.