Delhi Crime News : वाशिंग मशीन में डालकर माँ ने ली बेटी की जान , कहा डायन थी इसलिए मार डाला

0 1,012

Delhi Crime News : दक्षिण दिल्ली में दो महीने की बच्ची अनन्या कौशिक की हत्या के मामले में एक और सच सामने आया है । जिसके बाद पुलिस के साथ ही इलाके के लोग भी महिला की करतूत और सोच को लेकर दंग है । आरोपी मां ने कहा कि उसे लगता था कि उसकी बेटी डायन है और बेटे को मार डालेगी। इसी के चलते उसने बेटी को ऐसे मौत दी । इससे पहले उसने बताया था कि बच्ची की हत्या चलती वाशिंग मशीन में डालकर हुई । मासूम को मौत की नींद सुलाने के बाद आरोपी मां ने शव को 16 घंटे पलंग पर लिटा कर रखा था । राज खुलने के डर से बच्ची के शव को करीब एक घंटे पहले ओवन में छिपा दिया था।

पुलिस ने बताया की डिंपल दूसरी लड़की होने से परेशान थी। इसलिए उसकी बेहरहमी से हत्या कर दी। पुलिस अब आरोपी मां को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। ताकि पूरा सच सामने आ सके।
ज्यादा देर तक लाश को फ्रिज में रखने से वह सड़ – गल चूका है।

दूसरी मंजिल पर पड़ोसी के घर में कैमरा लगा हुआ है। आरोपी डिंपल ने पड़ोसी के घर में लगे कैमरे को भी घुमा दिया था, ताकि बच्ची को लाते और ले जाते हुए वह कैमरे में कैद न हो पाए।

Also Read:- Terror Attack Alert : आतंकी हमले को लेकर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट

रिपोर्ट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.