नेताजी की 129वीं जयंती पर अंडमान-निकोबार का नाम बदलने की मांग

पूर्व सांसद के. कविता ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

0 551

नई दिल्ली: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के मौके पर पूर्व सांसद के. कविता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एक अहम सिफारिश की है। उन्होंने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का नाम बदलकर “आजाद हिंद द्वीप समूह” रखने की मांग की है।

के. कविता ने अपने पत्र में कहा कि अंडमान-निकोबार का ऐतिहासिक संबंध नेताजी सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज से जुड़ा हुआ है। इसी धरती से नेताजी ने ब्रिटिश हुकूमत को खुली चुनौती दी थी और तिरंगा फहराकर स्वतंत्र भारत का सपना दुनिया के सामने रखा था।

पूर्व सांसद ने लिखा कि द्वीप समूह का नाम बदलकर “आजाद हिंद” रखना केवल नाम परिवर्तन नहीं होगा, बल्कि यह देश के स्वतंत्रता संग्राम और नेताजी के योगदान को स्थायी सम्मान देने का प्रतीक होगा। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को भी इससे देशभक्ति और इतिहास से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।

के. कविता ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार पहले ही कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासतों को सम्मान देने के लिए अहम कदम उठा चुकी है और उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री इस सुझाव पर सकारात्मक विचार करेंगे।

 

गौरतलब है कि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का स्वतंत्रता संग्राम में विशेष महत्व रहा है और यहां स्थित सेल्युलर जेल आज भी देश के वीर सपूतों की बलिदान गाथा की गवाह है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.