शराब नीति के खिलाफ भाजपा का दिल्ली में  प्रदर्शन,सड़को पर लगा भीषण जाम

0 457

आप सरकार की नई शराब नीति के खिलाफ भाजपा ने दिल्ली में मोर्चा खोल दिया है। इस कड़ी में शराब के नए खुल रहे ठेकों के विरोध में सोमवार सुबह से दिल्ली में जारी भाजपा के प्रदर्शन के चलते कई जगहों पर भीषण जाम लग गया है। चक्का जाम के तहत सुबह नौ बजे से ही भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए। इसके चलते दिल्ली में 15 जगहों पर जाम लग गया है। इससे वाहन चालकों को बहुत दिक्कत आ रही है।

 

सोमवार सुबह चौधरी ब्रह्म प्रकाश चौक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम किया, इस दौरान परेशान लोग बसों के ऊपर चढ़ गए। उधर, दिल्ली मे शराब की दुकानों को बंद करने की मांग को लेकर भाजपा द्वारा चक्का जाम के कारण एनएच-9 के अक्षरधाम के पास वाहनों की लंबी कतार  लग गई और इसके चलते नोएडा-दिल्ली रोड पर भी भीषण जाम लग गया।

 

बता दें कि इन सभी स्थानों से बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, ऐसे में पीक आवर होने के चलते जाम लग गया।  इसके साथ ही सुबह नौ बजे से 11 बजे तक का समय व्यस्ततम समय है। ऐसे में यातायात जाम लगने की पूरी संभावना पहले से ही जताई जा रही थी और हुआ भी ऐसी ही।

 

पीक आवर दौरान ड्यूटी पर जाने वाले अधिकतर लोग गुजरने हैं, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। पूर्व में ही इन जगहों से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को सलाह दी गई है कि इन स्थानों से बचकर निकलें या चक्का जाम खत्म होने के बाद ही इन इलाकों से होकर गुजरें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.