डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कौशांबी में 42 लाभार्थियों को किया ई-रिक्शा वितरण

किसानों को धान की रोपाई के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता हेतु सभी समुचित उपाय सुनिश्चित किया जाय

0 248

लखनऊ: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को मॉ शीतला देवी अतिथिगृह, सयांरा( जनपद कौशांबी) परिसर में स्थापित महापुरूषों-चक्रवर्ती सम्राट अशोक, तथागत भगवान गौतम बुद्ध, बाबा साहब डॉ0 भीमराव आम्बेडकर, सरदार बल्लभभाई पटेल एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया तथा 42 लाभार्थियों को ई-रिक्शा वितरित किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मॉ शीतला देवी अतिथिगृह, सयांरा में जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक की।

उप मुख्यमंत्री ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देशित किया कि धान की रोपाई का कार्य चल रहा है, नहरों में पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाय कि नलकूप के ट्रान्सफार्मरों की क्षमता पर्याप्त रहें तथा किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल ठीक कराया जाय ताकि किसानों को रोपाई के कार्य में दिक्कत न होने पाये, सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी की उपलब्धता हेतु सभी समुचित उपाय सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि गॉवों में बारात घर एवं अन्त्येष्टि स्थलो बनाने के लिए सर्वे कराकर सूची तैयार कर लिया जाय। उन्होंने 100 दिन की कार्ययोजना एवं अमृत सरोवरों के निर्माण कार्य की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की।

उप मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से कहा कि जनपद की आवश्यकतानुसार उनके विभाग की कौन-सी परियोजना/प्रोजेक्ट लाई जा सकती है, उसका प्रस्ताव बनाकर शीघ्र उपलब्ध कराया जाय, ताकि जनपद का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सकें। उन्हांने जनपद में निर्माण कराये जा रहे खेल के मैदानो की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि खेल के मैदानों का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाय। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि जनपदवासियां को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध करायी जाय।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर पालिका परिषद के विस्तार/नये नगर पंचायतां में शामिल गॉवों में सर्वे कराकर सभी पात्र व्यक्तियों को आवास सहित अन्य सभी सुविधाओं से लाभान्वित किया जाय तथा अपात्र व्यक्तियों को आवास सहित आदि योजनाओं से लाभान्वित करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किया जाय। उन्होंने कहा कि विकास के कार्यो पर विशेष ध्यान दिया जाय, विकास के कार्य में कोई अधिकारी/कर्मचारी लापरवाही करता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही किया जाय। उन्होंने ससुर खदेरी नदी को पुनर्जीवित करने हेतु अब तक किये गये कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि शीघ्र ही डी0पी0आर0 तैयार कराकर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने अधिशासी अभियंता लो0नि0वि0 को निर्माण कार्यो को तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिये।

उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि जनपद में 10 हजार स्वयं सहायता समूह गठित करने की कार्ययोजना बनाई जाय। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा गॉवों का आकस्मिक निरीक्षण किया जायेगा, निरीक्षण के दौरान कमी पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेंगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.