डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कौशांबी के ग्राम सिपाह में किया पौधरोपण

वृक्ष शुद्ध हवा, फल एवं हरियाली प्रदान करने के साथ ही पर्यावरण संतुलन के लिए बहुत ही आवश्यक

0 594

लखनऊ: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कौशांबी के ग्राम सिपाह में पौधरोपण करने के पश्चात आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा पौधरोपण का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 05 जुलाई 2022 को लगभग 25 करोड़ पौधरापेण किया गया है तथा 10 करोड़ और पौधरोपण किया जायेंगा। उन्होंने सिपाह ग्रामवासियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोगों ने पेड़ों को संरक्षित करने का कार्य किया है, जिसके फलस्वरूप गॉवों में काफी हरियाली दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि वृक्ष शुद्ध हवा, फल एवं हरियाली प्रदान करने के साथ ही पर्यावरण संतुलन के लिए बहुत ही आवश्यक हैं। पर्यावरण संतुलित रहेंगा, तो वर्षा भी पर्याप्त होंगी। उन्होंने आमजन से पेड़ों को अपने सन्तान की तरह देख-भाल करने तथा बडे़ पेड़ों को अपने माता-पिता की तरह सेवा करने का आग्रह किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के घर तक नल से जल पहुॅचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों को बड़े पैमाने पर सौभाग्य योजना के तहत निःशुल्क विद्युत कनेक्शन, आवास, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, शौचालय एवं आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डेन कार्ड आदि योजनाओं के साथ ही विगत 02 वर्षो से निःशुल्क राशन देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाओं को संचालित किया है। इसके साथ ही युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए भी विभिन्न जनकल्याणकारी कार्य किये जा रहें है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना के लाभार्थियां को वर्ष में 02 बार होली एवं दीपावली पर निःशुल्क गैस सिलेण्डर भराकर दिये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने ग्रामवासियों से अपने गॉवों को साफ-सुथरा रखने तथा अधिक से अधिक पौधरोपण करने के साथ ही पौधों एवं जल को संरक्षित करने का आवाह्न किया, जिससे आने वाली पीढ़ी को अच्छा पर्यावरण एवं वातारण मिल सकें। उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोग मिलकर विकास कार्यों में सहभागिता करने की अपील की, जिससे गॉवों, जनपद, प्रदेश एवं देश का विकास और तेजी से हो सकें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.