डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर प्रयागराज पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर को दी श्रद्धांजलि

0 329

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व स्पीकर और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर लखनऊ से प्रयागराज पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

श्री मौर्य ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। परिवारी जनो को ढांढस बंधाया।

उन्होंने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री केशरी नाथ त्रिपाठी संसदीय मामलों के मर्मज्ञ ,एक कुशल और अनुभवी राजनेता थे। उनके निधन से प्रदेश को अपूर्णीय क्षति हुयी है। उन्होंने लम्बे समय तक समाज सेवा की। कहा सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी, उत्तर प्रदेश के गौरव, वरिष्ठ राजनेता श्री त्रिपाठी जी ने हमेशा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में उनकी जन सेवा,व समाज सेवा के लिए किये गये योगदान को हमेशा स्मरण किया जायेगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.