फरीदकोट में डेरा सच्चा सौदा प्रेमी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

0 125

नई दिल्ली. पंजाब (Punjab) की एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां के फरीदकोट में डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह (Pradip Singh) की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई है। बता दें कि, प्रदीप सिंह बेअदबी के मामले में भी नामजद था। आज अज्ञात बाइक सवारों ने डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह को गोली मार दी है।

घटना के अनुसार, डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी प्रदीप सिंह सुबह जब अपनी दुकान पर जा रहा था, तब उसपर फायरिंग की गई। यहां कुछ अज्ञात बाइक सवारों ने उसे गोली मार दी है। हालाँकि उसके सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग की थी। लेकिन फिर भी हमलावर भाग निकले। फिलहाल मृतक प्रदीप सिंह का पोस्टमार्टम जारी है। वहीं पुलिस हमलावरों कि सघनता से तलाश कर रही है।

मामले पर IG प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि, “आज फायरिंग की एक घटना हुई जिसमें एक व्यक्ति(प्रदीप सिंह) की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। जिस व्यक्ति की मौत हुई है उनके सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग की थी। हमलावरों को जल्द पकड़ा जाएगा। CCTV फुटेज मिली है। पोस्टमार्टम करा रहे हैं।”

गौरतलब है कि 25 सितंबर, 2015 को गांव बुर्ज जवाहर सिंह के गुरुद्वारा साहिब के बाहर कुछ आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए थे, जिसमें सिखों की भावनाओं को भड़काने वाले कई आपत्तिजनकशब्दों का उपयोग भी किया गया था। इसके बाद बीते 12 अक्टूबर, 2015 को बरगाड़ी के गुरुद्वारा साहिब के बाहर पावन ग्रंथ के पृष्ठ बिखरे हुए मिले थे। तब मामले पर डेरा प्रेमियों पर बेअदबी के आरोप लगे थे। गुरु ग्रंथ साहिब की इस बेअदबी के मामले में नामजद 6 डेरा प्रेमियों को मई 2021 में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में फरवरी 2021 तक इस मामले की छानबीन CBI भी कर रही थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.