नोएडा में देसी, कंपोजिट और मॉडल शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की सख्ती

निरीक्षण अभियान के तहत POS मशीन से 100% बिक्री, CCTV रिकॉर्डिंग और स्टॉक जांच पर दिया गया विशेष जोर; सभी दुकानों को मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश

0 318

शराब की फुटकर देसी, कंपोजिट एवं मॉडल शॉप का मानकों के अनुरूप संचालन हेतु आबकारी विभाग के अधिकारीगण ने एक्शन में

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने नोएडा में स्थित विभिन्न देसी, कंपोजिट एवं मॉडल दुकानों का किया निरीक्षण

दुकान संचालकों को मानकों के अनुरूप दुकान संचालन के दिए गए कड़े निर्देश

गौतम बुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद में स्थित फुटकर देसी, कंपोजिट एवं मॉडल शॉप पर निर्धारित दरों पर बिक्री, POS मशीन के माध्यम से शत् प्रतिशत बिक्री, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग नियमित संचालन तथा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आबकारी विभाग के अधिकारी गण नियमित रूप से अभियान चलाकर निरीक्षण की कार्रवाई कर रहे हैं।
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि आज आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 द्वारा सेक्टर 12,16, 22 एवं 27 स्थित फुटकर देसी शराब, कम्पोजिट एवं मॉडल शॉप का निरीक्षण किया गया। दुकानों पर उपलब्ध स्टॉक की गहनता से चेकिंग की गयी। सभी दुकानों पर नियमों को सुनिश्चित कराते हुए नियमानुसार संचालन करने हेतु निर्देशित किया गया। निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर बिक्री न हो साथ ही सभी दुकानों पर CCTV रिकॉर्डिंग सहित संचालित हो रही हैं या नहीं सुनिश्चित किया जा रहा हैं। सभी दुकानों पर pos मशीन से 100 % बिक्री हो इसको भी कड़ाई से सुनिश्चित किया जा रहा हैं।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आगे भी पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णता अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा अभियान चला कर प्रवर्तन कारवाई सुनिश्चित की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.