नवरात्रि से पहले माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों को मिली बड़ी सौगात…3000 श्रद्धालु को एक साथ मिलेगी ये बड़ी सुविधा

0 377

जम्मू-कश्मीर: माता वैष्णो देवी भक्तों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, माता वैष्णो देवी मंदिर में दुर्गा भवन का उद्घाटन किया गया है जिसमें अब 3000 श्रद्धालु विश्राम कर सकेंगे।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने माता वैष्णो देवी मंदिर में दुर्गा भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि दुर्गा भवन का पुनर्निर्माण आने वाले दिनों यानी विशेष रूप से नवरात्रि से भक्तों के लिए काफी सहायक सिद्ध होगा। प्रतिदिन 3000 लोग सुविधापूर्वक यहां पर रुक सकते हैं।

मनोज सिन्हा ने कहा कि ये भवन 18 महीने में बन के तैयार हुआ है। ये आवश्यक है कि यहां पर सुविधाएं निरंतर बढ़ें। मुझे लगता है कि भक्तों की इच्छा पूरा करना हमारा नैतिक दायित्व है और इसकी पूरी कोशिश की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.