Dhurandhar 2 Box Office: छठे दिन भी नहीं थमी रफ्तार, वर्किंग डे पर 55 करोड़ कमा कर बनाया रिकॉर्ड

0 26

नई दिल्ली। निर्देशक आदित्य धर और सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड बना रही है और अब छठे दिन के आंकड़े ने इसकी सफलता को और मजबूत कर दिया है।

वर्किंग डे पर भी 50 करोड़ पार, बना नया रिकॉर्ड

ओपनिंग वीकेंड में 400 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने वाली इस फिल्म ने वीकडेज में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छठे दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने करीब 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो किसी भी हिंदी फिल्म के लिए पहले मंगलवार का सबसे बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है।

6 दिनों में 574 करोड़ का आंकड़ा पार

अगर फिल्म की कुल कमाई पर नजर डालें, तो ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने सिर्फ 6 दिनों में भारत में 574.12 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। खास बात यह है कि यह कमाई हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं को मिलाकर हुई है, जिसमें सबसे बड़ा योगदान हिंदी बेल्ट का रहा है।

ओवरसीज में भी बजा डंका, 900 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

घरेलू बाजार के साथ-साथ फिल्म का जादू विदेशों में भी देखने को मिल रहा है। अब तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 850 करोड़ रुपये को पार कर चुका है और छठे दिन के आंकड़ों के साथ यह 920 करोड़ के करीब पहुंचता नजर आ रहा है।

दिनवार कमाई का पूरा हिसाब

पेड प्रीव्यू – 43 करोड़
पहला दिन – 102.55 करोड़
दूसरा दिन – 80.72 करोड़
तीसरा दिन – 113 करोड़
चौथा दिन – 114.85 करोड़
पांचवां दिन – 65 करोड़
छठा दिन – 55 करोड़

कुल कलेक्शन – 574.12 करोड़

हर दिन बढ़ रहा फिल्म का क्रेज

फिल्म की लगातार मजबूत कमाई इस बात का संकेत है कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी भी बरकरार है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म 1000 करोड़ क्लब में भी जल्द शामिल हो सकती है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.