रिलीज से पहले ही 52 करोड़ के पार पहुंचा ‘धुरंधर 2’, ओपनिंग डे पर टूट सकता है ‘दंगल’ का रिकॉर्ड

0 40

मुंबई: आदित्य धर और रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। 18 मार्च को आयोजित किए गए पेड प्रीव्यू के दौरान ही फिल्म ने कुल 52.71 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन और 44.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल कर लिया है। इस फिल्म के अब तक 12,292 शो हो चुके हैं और दर्शकों की प्रतिक्रिया उत्साहवर्धक रही है।

प्रीव्यू के दौरान हुई जबरदस्त कमाई
निर्माताओं के मुताबिक, पेड प्रीव्यू के दौरान फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow पर पहले ही 14.81 लाख टिकट बिक चुके हैं, जो किसी भी फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी अग्रिम बुकिंग है। इससे पहले यह रिकॉर्ड शाहरुख खान की 2023 में रिलीज़ हुई ‘जवान’ के नाम था।

ओपनिंग डे पर सबकी निगाहें
प्रीव्यू के शानदार प्रदर्शन के बाद अब सभी की निगाहें ओपनिंग डे के कलेक्शन पर टिक गई हैं। पहले दिन के लिए 17,000 से अधिक शो निर्धारित किए जा चुके हैं और भारी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों में उमड़ने की संभावना है। अग्रिम बुकिंग की यह बड़ी संख्या स्पष्ट संकेत देती है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने के मूड में है।

‘दंगल’ का रिकॉर्ड होगा चुनौतीपूर्ण
अब सवाल यह है कि क्या ‘धुरंधर 2’ आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘दंगल’ का 2000 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ पाएगी। दंगल ने 2016 में रिलीज होकर बॉलीवुड में नया कीर्तिमान स्थापित किया था। अगर धुरंधर 2 की ओपनिंग इसी तरह मजबूत रही तो यह फिल्म इतिहास रच सकती है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.