आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की अगली कड़ी ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के ट्रेलर को लेकर फैंस में लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई थी। सोशल मीडिया पर फिल्म की चर्चा पहले ही अपने चरम पर है और अब मेकर्स ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट करके ट्रेलर की रिलीज़ डेट का खुलासा कर दिया है।
ट्रेलर की नई रिलीज़ डेट और पोस्टर
पहले बताया गया था कि ट्रेलर 3 मार्च को होली के मौके पर आएगा, इसके बाद 6 मार्च की तारीख चर्चा में थी। लेकिन मेकर्स ने तय किया है कि ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर अब 7 मार्च को सुबह 11.01 बजे रिलीज़ होगा। इसी के साथ फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें रणवीर सिंह अपने किरदार हमजा में बेहद इनटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस में उत्साह चरम पर पहुंच गया है।
थिएटर रिलीज़ और क्लैश से राहत
‘धुरंधर 2’ अब 19 मार्च को सोलो रिलीज होगी। पहले यह फिल्म यश की ‘टॉक्सिक’ के साथ क्लैश होने वाली थी, लेकिन यश ने अपनी फिल्म की रिलीज़ 4 जून के लिए स्थगित कर दी। इसके पीछे कारण मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को बताया गया।
फिल्म का रन टाइम और स्टारकास्ट
फिल्म को पहले पार्ट से कई गुना बड़ी और ग्रैंड बताया जा रहा है। अनुमानित रन टाइम लगभग 3 घंटे 45 मिनट है। इस पार्ट में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वहीं अक्षय खन्ना भी रहमान डकैत के किरदार में थोड़े समय के लिए स्क्रीन पर नजर आएंगे।
बॉक्स ऑफिस और एडवांस बुकिंग
‘धुरंधर 2’ की एडवांस वर्ल्डवाइड बुकिंग जोरदार है। ट्रेलर आने से पहले ही फिल्म ने अमेरिका में लगभग 1 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है। माना जा रहा है कि ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद इन आंकड़ों में और इजाफा होगा। फैंस अब यह जानने के लिए बेताब हैं कि ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कितने रिकॉर्ड्स तोड़ पाएगी।