बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ के बाद भी बदली ‘धुरंधर’, सरकार के निर्देश से किया गया एडिट

0 634

नई दिल्ली| सूत्रों का कहना है, ‘आज 31 दिसंबर को पूरे देश के थिएटरों को डिस्ट्रीब्यूटर्स (Distributors)की तरफ से ईमेल आया. उसमें बताया गया कि फिल्म का DCP यानी डिजिटल कॉपी (DCP (Digital Cinema Package)को बदल दिया गया है. फिल्म में दो शब्दों को म्यूट कर दिया गया है और एक डायलॉग को थोड़ा बदल दिया गया है. ये बदलाव भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Broadcasting)के निर्देश के अनुसार किए गए हैं. थिएटर(Theaters) वालों से कहा गया है कि वो नई वाली कॉपी डाउनलोड कर लें और 1 जनवरी 2026 से फिल्म की ये नई वाले वर्जन(वर्जन) को ही चलाएं.’

इंडिया टुडे को मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्म में ‘बलोच’ शब्द सिर्फ एक या दो जगह ही म्यूट किया गया है. सूत्रों के अनुसार, ये सब तब हुआ जब बलोच समुदाय के लोगों ने पिछले हफ्ते गुजरात हाई कोर्ट में जाकर फिल्म के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उनका कहना है कि इस फिल्म में उनके समुदाय के खिलाफ नफरत भरी बातें डाली गई हैं. जिन लोगों ने फिल्म देखी है, उनके अनुसार संजय दत्त एक डायलॉग बोलते हैं, ‘मगरमच्छ पर भरोसा कर सकते हैं, पर बलोच पर नहीं.’ बलोच समुदाय ने कोर्ट में इस डायलॉग को सबूत के तौर पर पेश किया है और कहा है कि ये बात बहुत ही आपत्तिजनक और नफरत फैलाने वाली है.

बात करें ‘धुरंधर’ की, तो ये फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी जिसमें अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और रणवीर सिंह मेन लीड में थे. वहीं राकेश बेदी, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, सौम्या टंडन, दानिश पंडोर सपोर्टिंग रोल में शामिल थे. अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी आएगा, जो 19 मार्च को रिलीज होगा.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.